Monday, July 6, 2009

डा. श्यामा प्रसाद को पुष्प अर्पित कर की सदस्यता की शुरुआत

बलिया। जन संघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन भाजपा कार्यालय पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिन पर उनके आदर्शो को आत्मसात कर भाजपा के बूथ स्तर तक को मजबूत व गतिशील बनाना है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बूथ स्तर से सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का निर्देश है कि हमें सदस्यता अभियान की शुरूआत पूर्व की सदस्यता को शून्य मान कर करना है। मण्डल की संरचना कम से कम 60 बूथ व अधिकतम 70 बूथ तक की जानी है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा समाज के हर वर्ग के बीच जाएगी। यह अभियान सांगठनिक चुनाव के लिए नहीं बल्कि दल की मजबूती के लिए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व को भेजे गये पैनल में देवेंद्र यादव का नाम जिला सदस्यता प्रमुख के लिए चुना गया है। इसके अलावा विधान सभा स्तर पर ही सदस्यता प्रमुख नामित किये जाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में गीता शरण सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मण दूबे, राजीव मोहन चौधरी, माधव प्रसाद, रमेश राय, प्रमोद सिंह, शेष नाथ आचार्य आदि मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र यादव ने किया।

No comments:

Post a Comment