Friday, March 1, 2013

!!!!! स्वर्ण पदक पाकर दियरांचल को किया गौरवान्वित !!!!!


वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे अशोक कुमार यादव पुत्र-श्रीकृष्ण चौधरी निवासी भोपालपुर ने अपने बैच में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर पूरे दियरांचल को गौरवांवित किया है। इनके पिता श्रीकृष्ण चौधरी लंगटू बाबा इंटर कालेज हड़ियाकला में अध्यापक व माता राजकुमारी देवी भोपालपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हैं। राज्यपाल से स्वर्ण पदक पाकर गांव पहुंचने पर परिजनों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। अशोक कुमार यादव ने इसका सारा श्रेय माता-पिता व क्षेत्रवासियों को दिया है।

Tuesday, February 12, 2013

माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म !

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि माता-पिता की सेवा, उनका सम्मान करना ईश्वर की इबादत करने के सम्मान है। जो अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धा रखते हैं ईश्वर भी उन्हीं की मदद करता है। श्रीमति सिंह सोमवार को गायघाट में समाजसेवी स्व.प्रभाकर सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रही थीं। कहा कि युवाओं को समाज हित के कार्यो के लिए आगे आना चाहिए। इससे लोगों में जागरुकता पैदा होगी। उन्होंने इस दौरान प्रभाकर सिंह के कृत्यों पर प्रकाश डाला। समारोह से पूर्व समाजसेवी सुरेंद्र सिंह व संजय सिंह ने 200 गरीबों महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। वहीं सौ साधु संतों को अचला (अंग वस्त्र) देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विजय प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, माधुरी सिंह, धनंजय सिंह आदि द्वारा स्व.प्रभाकर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में पिंटू सिंह, झाबर सिंह, विक्की, मुन्ना गिरी, नीलम सिंह आदि उपस्थित थी। अध्यक्षता गणेश दत्त पांडेय व संचालन राजेश कुमार पांडेय ने किया।

Friday, January 18, 2013

प्रयास करने वाला ही जीवन में होता सफल !

पूर्वाचल की बेटियां छात्र-छात्राओं को नसीहत देने का कार्य करेगी। जीत-हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो प्रयास करता है वहीं जिंदगी में सफल होता है। यह बातें प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कही। वह गुरुवार को यहां महिला पॉलीटेक्निक में शुरू हुई प्राविधिक शिक्षा (पूर्वी क्षेत्र) क्षेत्रीय खेलकूद व वाद-विवाद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाहर से आए अतिथियों का स्वागत करते हुए समस्त छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उक्त कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक जगदीश नारायण तिवारी ने कहा कि पहली बार उक्त प्रतियोगिता बलिया में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता की रूपरेखा बहुत कम समय में तैयार की गई जिसके लिए छात्राएं बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्रा नेहा राय ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अन्य जनपदों से आई छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता की पूर्व विजेता महिला पॉलीटेक्निक मेजा, इलाहाबाद की छात्रा अंजली सिंह ने मशाल जलाकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया तथा समस्त छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य लेफ्निेंट सुधाकर उपाध्याय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर टाउन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके उपाध्याय, निखिलेंद्र नाथ मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, जेपी पांडेय सहित विभिन्न जिलों से आए पॉलीटेक्निक के अध्यापक मौजूद रहे। संचालन अमिताभ त्रिपाठी ने किया।

Tuesday, November 27, 2012

दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली खुशी

जगदीश शुक्ला ने 1944 में उत्तर प्रदेश, भारत के बलिया जिले में एक छोटे से गाँव (मिर्धा) में पैदा हुआ था. इस गांव में बिजली नहीं, कोई सड़क या परिवहन, और कोई प्राथमिक स्कूल की इमारत नहीं था. अपनी शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय के अधिकांश एक बड़े बरगद के पेड़ के तहत प्राप्त किया गया था. वह S.R.S. से पारित हाई स्कूल, गणित और संस्कृत में गौरव के साथ प्रथम श्रेणी में श्योपुर,. उन्होंने हाई स्कूल में विज्ञान का अध्ययन करने में असमर्थ था क्योंकि कोई भी अपने गांव के पास स्कूलों के विज्ञान की शिक्षा भी शामिल है. उनके पिता स्वर्गीय श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, उससे पूछा कि गर्मियों के दौरान 10 के माध्यम से 6 कक्षाओं के लिए विज्ञान की पुस्तकों से पहले वह अनुसूचित जाति कॉलेज, बलिया के लिए भर्ती कराया गया था, विज्ञान का अध्ययन करने के लिए पढ़ें. अनुसूचित जाति के कॉलेज से 12 ग्रेड पारित करने के बाद, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), जहां 18 साल की उम्र में, वह भौतिकी, गणित, और पहली कक्षा में भूविज्ञान के साथ बी एस (सम्मान) पारित कर दिया और फिर चला गया भूभौतिकी में एमएस अर्जित 1964 में प्रथम श्रेणी में. वह बीएचयू से भूभौतिकी में 1971 और SCD में पीएचडी प्राप्त मौसम विज्ञान में 1976 में एमआईटी से.

प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक प्रो.जगदीश शुक्ल ने कहा कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली खुशी है। इंसानियत का तकाजा है कि इसे गंभीरता से लिया जाय। यह बातें उन्होंने मंगलवार को नगर के बापू भवन में आयोजित अपने सम्मान समारोह में कहीं। इस मौके पर नागरिक अभिनंदन समिति द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम से अलंकृत करने के साथ ही स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया। प्रो.शुक्ल ने कहा कि काम ऐसा करें कि उसका लाभ सभी को मिले। इससे जो संतुष्टि मिलती है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि खुशी ऐसे मनाएं जिससे दूसरों को कोई परेशानी न हो। अपने शोधों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे सारे शोध मानवीय मूल्यों की रक्षा पर ही आधारित रहे। प्रो.शुक्ल ने लोगों को इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। वक्ताओं में डॉ.जनार्दन राय, डॉ.रघुवंशमणि पाठक, डॉ.एसएस चंद्रात्रेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, नागेंद्र पांडेय, शुभ्रांशु शेखर पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, केएन उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, विश्राम यादव, अंजनी कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। अध्यक्षता पंडित पारसनाथ मिश्र व संचालन डॉ. राम गणेश उपाध्याय ने किया।

Wednesday, September 26, 2012

विवेक सीपीएमटी में चयनित !

नगर के जापलिनगंज निवासी विवेक कुमार गुप्त का चयन सीपीएमटी के माध्यम से एमबीबीएस में हुआ है। उन्होंने कान्वेंट स्कूल से इंटर तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद कानपुर से सीपीएमटी की तैयारी की थी। इस वर्ष वेटेनरी के साथ ही उनका चयन एमबीबीएस में भी हुआ। श्री गुप्त वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर गुप्त के पुत्र हैं।

Monday, September 17, 2012

आशुतोष न्यायिक सेवा में चयनित !

जनपद के बसंतपुर निवासी आशुतोष कुमार सिंह ने कोलकाता उच्चतर न्यायिक सेवा की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उनकी सफलता से घर व गांव में खुशी का माहौल है। श्री सिंह ने वर्तमान में बिहार न्यायिक सेवा में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर रहते हुए सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि निश्चित अवधि में कठिन परिश्रम व लगन से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।

Wednesday, September 12, 2012

प्रवेश फार्म व परीक्षाफल उपलब्ध

आर्य एनटीटी सेक्टर हरपुर नई बस्ती में सत्र 2011-12 का परीक्षाफल एवं एक वर्षीय व द्विवर्षीय का प्रवेश फार्म उप्र सरकार के शासनादेश के अनुसार उपलब्ध हो गया है। प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने छात्रों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि में फार्म भर कर जमा कर दें। रेवती प्रतिनिधि के अनुसार एनडी इंटर कालेज छेड़ी हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा 2013 का फार्म विद्यालय में उपलब्ध है। संबंधित छात्र-छात्राएं एक सप्ताह के अंदर फार्म भरकर विद्यालय में जमा कर दें। उक्त आशय की जानकारी प्रधानाचार्य राजीव रत्‍‌न चौबे ने दी है।