Thursday, July 16, 2009

जंगल राज कायम है सूबे में अब भी शक है क्या : रिजवी !

बलिया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आपात बैठक आयोजित की गयी जिसमें कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की गिरफ्तारी व उनके आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी आगजनी की कड़ी निन्दा की गयीजिलाध्यक्ष मो.रिजवी ने कहा कि बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश पूरी तरह जंगलराज की चपेट में है। बसपा कार्यकर्ता सत्ता की आड़ में माफिया व गुण्डों के पर्याय बन गये है। लोकतंत्र में विरोधी पार्टी के नेताओं के घर आगजनी जैसी घटनायें कहीं देखने को नहीं मिलेंगी। प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह विफल हो गया है ऐसे में अब बसपा सरकार का एक दिन भी सत्ता में बने रहना प्रदेश हित में नहीं रह गया है। केंद्र सरकार यदि लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखती है तो प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। यशपाल सिंह ने कहा बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी आगजनी भारतीय लोकतंत्र की परम्पराओं मान्यताओं पर प्रहार है। इस प्रकार का कार्य ब्रिटिश हुकूमत में विरोधियों के साथ नहीं होता था लोकतंत्र की मर्यादाओं का इससे अधिक हनन और क्या हो सकता है अब तो प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।

बैठक में यशवीर सिंह एडवोकेट, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सुनील मौर्य, अरुण यादव, शैलेश यादव, द्विजेंद्र पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक सिंह, लक्ष्मीराम यादव आदि ने विचार व्यक्त किया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गयी। संचालन यशपाल सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment