Monday, July 27, 2009

दबंगों ने पट्टीदार को धुना, घर को किया आग के हवाले !

बलिया। दबंगों द्वारा अपने पट्टीदार की जमीन पर कब्जा करने की नियत से उसके घर की महिलाओं की धुनायी करते हुए उसके मकान को आग के हवाले कर दिया गया।

घटना दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव की है। रविवार की भोर में दलित करिया के घर की महिलाओं को उनके पट्टीदार द्वारा मारने-पीटने के बाद बाहर निकाल कर उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया। मारपीट में घायल सुखिया देवी (55) व छठिया देवी ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश से मिलकर दोकटी पुलिस पर दबंग का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर आग लगने की सूचना पर बैरिया तहसील से लेखपालों की टीम मौके पर जाकर मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी बैरिया एके मिश्र को दे दी है।

करिया ने स्वयं अपने घर को फूंका : थानाध्यक्ष

बैरिया (बलिया): दोकटी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव का कहना है कि करिया के घर में उसके पट्टीदार ने आग नहीं लगाई है। उसने अपने पट्टीदार को फंसाने के लिए स्वयं अपने घर को फूंका है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि मामला दोनों पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद का है। उक्त मामला शनिवार को थाना दिवस पर भी आया था और मौके पर लेखपाल को भेजकर पैमाइश कराकर विवाद समाप्त कराया गया था। तब तक यह प्रकरण सामने आ गया।

No comments:

Post a Comment