Tuesday, July 21, 2009

अक्षर-अक्षर का हो ज्ञान, पढ़ लिख कर हम बनें महान !

बलिया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले भर में स्कूल चलो रैली निकाल कर शिक्षा के प्रति जन जागरण किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न नारों से नगर ही नहीं बल्कि गांव की गलियां भी गुंजायमान हो रही है।

गोठहुली में उच्च प्राथमिक, प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक व दो के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी स्कूल चलो रैली को ग्राम प्रधान श्रीमती शफीकुन्निशां ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली में बच्चे अक्षर-अक्षर का हो ज्ञान पढ़ लिख कर हम बनें महान जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। रैली में रत्‍‌ना मजूमदार, गोपाल सिंह, विपिन कुमार जायसवाल, जानकी श्रीवास्तव, निवेदिता सिंह, उषा पाण्डेय, नूर आलम, गौरव, संजय कुमार अमिता चौबे आदि ने सहभागिता की।

नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 में प्राथमिक विद्यालय भृगुआश्रम नम्बर दो, प्राथमिक विद्यालय राजपूत नेवरी, जूहा स्कूल भृगुआश्रम के बच्चों द्वारा स्कूल चलो रैली निकाली गयी। सह समन्वयक यूईआरसी नगर क्षेत्र शिव पूजन उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखा कर इसे रवाना किया। पूरे नगर में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति अलख जगायी गयी।

दूबेछपरा प्रतिनिधि के अनुसार बेलहरी ब्लाक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक व दो के बच्चों ने रैली निकाल शिक्षा के प्रति क्षेत्र में जन जागरण किया। रैली की अगुवाई ग्राम प्रधान संजय ओझा एवं प्रधानाध्यापक जय प्रकाश, अनीता कुमारी, विजय लक्ष्मी दूबे, विनोद कुमार सिंह, रेखा सिंह, शिवंजी गुप्ता, प्रेरक लक्ष्मण यादव एवं उप प्रेरक शिव कुमार यादव आदि कर रहे थे।

सुखपुरा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सभी प्राथमिक व पूर्व प्राथमिक विद्यालयों की संयुक्त रैली प्रमुख मार्गो से होते हुए अपने-अपने विद्यालयों पर जाकर समाप्त हो गयी। रैली में ग्राम प्रधान आनंद सिंह, प्रधानाध्यापक विमला गुप्ता, शिवानंद गुप्ता, अनिता राय, श्रीराम वर्मा, अरविंन्द उपाध्याय आदि ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment