Monday, September 21, 2009

प्रकृति संतुलन के लिए गो रक्षा का लें संकल्प !

बलिया। स्थानीय राम नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को द्वाबा विकास मंच की हुई बैठक में विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में द्वाबा विकास मंच के संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत पुन: विश्व को यह दिशा दे सकता है कि गो केवल पशु मात्र नहीं है बल्कि विश्व मानवता का स्वास्थ्य व संस्कार के साथ साथ सम्पन्नता बढ़ाने का एक सरल माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत का दुर्भाग्य है कि जो गाय सब कुछ देने की क्षमता रखती है, उसकी पहचान के लिए आज तक कुछ भी प्रयास नहीं किया गया। यदि गो हत्या पर प्रतिबंध न लगा तो प्रकृति भी संतुलित नहीं रह सकेगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गो रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि गाय को हम माता की संज्ञा इसलिए देते है कि क्योंकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मां की दूध में और गाय की दूध में समानता है। जिस प्रकार अपनी मां की रक्षा एवं सेवा करने का देश के प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है उसी तरह गौ माता की भी जिम्मेदारी पूर्वक रक्षा हमें करनी चाहिये। बैठक में अशोक पांडेय, सत्येन्द्र पांडेय, अरुण मिश्रा, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment