Friday, September 11, 2009

जमाना गवाह, वही हुआ जो तरुणाई ने चाहा: योगी आदित्य नाथ !

बलिया। गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी व गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तरुणाई ने जब भी करवट ली है देश की दशा व दिशा तय हुई है। हिन्दू समाज की रक्षा और भारतीयता को बचाने के लिए आज फिर युवाओं को अपना सशक्त योगदान देना होगा

श्री योगी शुक्रवार को टाउन हाल के सभागार में आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि देश की सीमाएं खतरे में हैं। ऐसे में अगर हिन्दुस्तान का अस्तित्व बचाना है तो प्रखर राष्ट्रवाद की मुख्य धारा से सबको जुड़ना होगा। इस दौरान उन्होंने सभी सेकुलर दलों को हिन्दू विरोधी बताया। कहा यह वोट बैंक की राजनीति की ही परिणति है जो आज इस्लामिक आतंकवाद और चर्च के नाम पर पूरा देश जल रहा है। एक तरफ आतंकवाद के जरिये देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश तो दूसरी ओर सेकुलर दलों की साजिश कि हिन्दुओं को कैसे तोड़ा जाय। ऐसे में इनसे निबटने के लिए युवाओं को दोतरफा लड़ाई लड़नी होगी। सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि अगर राष्ट्र चाहिए तो हिन्दुओं को अब जगना ही होगा। साथ ही संगठित होकर हिन्दू राष्ट्रवाद की प्रखर मुख्य धारा के लिए संघर्ष करना होगा।

विश्व के पैमाने पर हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर कहा कि नेपाल में पुजारियों की हत्या, चीन द्वारा बार-बार घुसपैठ करने का दु:साहस और पाकिस्तान की साजिश इस बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि वर्तमान में राष्ट्र और हिन्दू दोनों सुरक्षित नहीं हैं। मणिपुर, नागालैण्ड और अरुणांचल में हिन्दुओं का धर्म जबरन परिवर्तित कर दिया गया। अब उनका अगला निशाना यूपी ही है। इसलिए यहां के हिन्दुओं को अत्यन्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सम्मेलन को मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी सुदामा सिंह, प्रदेश मंत्री राम लक्ष्मण, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, विष्णुदत्त ओझा, भिखारी प्रजापति आदि ने सम्बोधित किया। स्वागत भाषण योगी के प्रतिनिधि पंकज सिंह ने किया। इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रिंस सिंह, भोला बघेल, सुरजीत सिंह, मधुकर जी, शैलेन्द्र शैलू, गोरख, रामेश गुप्ता, अजीत सहित आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अध्यक्षता हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बन्टू ने की तथा संचालन अरुण मणि ने किया

जिन्ना को महिमा मंडित करने वाले कतई बर्दाश्त नहीं

बलिया: गोरखपुर के सांसद एवं गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जिन्ना को महिमा मंडित करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कारण कि वह देश के विभाजन का दोषी हैं और उन्हीं के चलते दस लाख हिन्दुओं की हत्या हुई थी। श्री योगी टाउन हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से मुखातिब थे। कहा कि हिन्दू की प्रखर राष्ट्रवादी धारा ही भाजपा व भारत को बचा सकती है। भाजपा को अपनी विचार धारा स्पष्ट कर देना चाहिए। खुद को एक हिन्दू कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रवादी मिशन पर निकला हूं। उलेमा के सवाल पर कहा कि यह राष्ट्रविरोधी ताकते हैं जो कुछ समय के लिए आती हैं फिर नष्ट हो जाती हैं। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के अंदर चल रहे विवाद पर सांसद ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया

No comments:

Post a Comment