Sunday, November 21, 2010

प्रज्ञा पुराण गायत्री महायज्ञ के लिए सारी तैयारी पूरी !

परशुराम मंदिर मनियर के परिसर में 22 नवम्बर से प्रारम्भ होने जा रहे प्रज्ञा पुराण गायत्री महायज्ञ के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के संयोजकत्व में नव चेतना विस्तार केंद्र के बैनर तले आचार्य श्रीराम शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष के परिप्रेक्ष्य में चिंतन को नई दिशा देने, अप संस्कृति को रोकने, मानवीय मूल्यों की स्थापना, विलुप्त हो रहे संस्कारों का पुनर्जागरण, पीड़ित मानवता को विकास के पथ पर अग्रसर करने तथा देव संस्कृति के प्रचार-प्रसार के क्रम में आयोजित इस महायज्ञ का समापन 28 नवम्बर को होगा। नव चेतना विस्तार केंद्र के मीडिया प्रभारी मनमोहन पाण्डेय ने बताया कि देश के कोने-कोने से गायत्री परिवार से जुड़े लोगों का आगमन होने लगा है। इसी क्रम में आयोजन समिति की मंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गयी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्रजमोहन सिंह ने क्षेत्रीय परिजनों का आह्वान किया कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। कतिपय सदस्यों को व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी। बैठक में अजय कुमार उपाध्याय, राज नारायण उपाध्याय, संतोष कुमार, इन्द्रजीत राय आदि ने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment