Sunday, April 19, 2009

विरले ही पैदा होते चन्द्रशेखर सरीखे व्यक्तित्व

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर क्रान्तिदर्शी विचारक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अन्याय एवं उत्पीड़न के अन्त के लिए समर्पित कर दिया ताकि शहीदों के सपनों के अनुरूप समता मूलक समाज की स्थापना हो सके।

यह बातें देवस्थली विद्यापीठ के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने कहीं। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 83वीं जयन्ती के अवसर पर अपने विद्यालय में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि उनके आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है। इसके पूर्व चन्द्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्होंने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि सबल राष्ट्र की संकल्पना सुयोग्य नागरिकों पर ही निर्भर है और सुयोग्य नागरिक का सृजन शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से ही किया जा सकता है।

वक्ताओं में उप प्रधानाचार्य डा. श्रीमती इन्दू त्रिपाठी, छात्र अभिषेक कुमार पाठक, छात्रा तान्या सिंह आदि शामिल रहे। अध्यापिका श्रीमती सीता सिंह, श्रीमती अनिता सिंह तथा श्रीमती कालिन्दी राय ने गीत के माध्यम से चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व की सराहना की। गणित के अध्यापक अरुण सिंह ने भी चन्द्रशेखर को भारत का एक लोकप्रिय शासक बताया। कार्यक्रम का संचालन डा. श्रीमती इन्दू त्रिपाठी ने किया।

नगरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बिन्देश्वरी महाविद्यालय मलप हरसेनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 83वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ चन्द्रशेखर के छाया चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण के बाद हुआ। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में अवकाश प्राप्त प्रवक्ता राममूरत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जैसे व्यक्तित्व के लोग युग युगान्तर के बाद ही पृथ्वी पर जन्म लेते है। राणा प्रताप सिंह ने चन्द्रशेखर को सम्बन्धों एवं सिद्धान्तों के अनुपालक की श्रेणी का प्रथम नागरिक करार दिया। छात्र नेता जगत नारायण मिश्र ने 17 अप्रैल 1927 में अभिउदित सूर्य को अस्त होने के बाद भी भारतीय राजनीति के क्षितिज का पुरोधा माना। समारोह में सुभाष सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, विकेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा ने भी हिस्सा लिया। अध्यक्षता श्रवण कुमार सिंह व संचालन जगत नारायण मिश्र ने किया। आभार व्यक्त प्रबंधक डा. राकेश सिंह ने किया।

हनुमानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्र नायक चन्द्रशेखर के जन्म दिन पर हनुमानगंज चट्टी पर सजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश सिंह जेपी ने व्यापारियों को मिठाई खिलाया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल हनुमानगंज के अध्यक्ष अमीर चन्द्र चौहान, पूर्व प्रधान ब्रम्हमाईन एकईस नाथ वर्मा, गोरख राजभर, विवेक गुप्ता, आलोक गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, संतोष प्रजापति, जेपी प्रजापति सहित व्यापार मण्डल के दर्जनों पदाधिकारी व व्यापारी तथा जनप्रतिनिधि थे। वहीं वासुदेवपुर में जय प्रकाश सिंह जेपी ने विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस अवसर पर रामजी सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना पासवान, रामदेव सिंह, बलराम सिंह, राजेन्द्र साहनी, कालीचरण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ब-पेस्ट

चन्द्रशेखर को किया नमन

बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर की जयंती एनसीसी तिराहे पर पेट्रोल पम्प पर आलोक कुमार सिंह झुनझुन सदस्य जिला पंचायत की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर जन नागरिकों ने चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके जीवन की उपलब्धियों को याद किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के संरक्षक चन्द्रकेश सिंह, हीरेन्द्र सिंह प्रधान बकवा, हरिमोहन सिंह प्राचार्य, जितेन्द्र सिंह, विनय सिंह, शैलेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment