Monday, March 23, 2009

लोहिया की सप्तक्रांति गैर बराबरी दूर करने का मूलमंत्र

बलिया। डा. राम मनोहर लोहिया की सप्तक्रांति समूचे विश्व की गैर बराबरी दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसे अगर मूलमंत्र कहे तो अतिशयोक्ति नहीं।

यह बातें सोमवार को लोहिया की जयंती पर ग्लोरियस चिल्ड्रेन स्कूल अशोक नगर में आयोजित समारोह में वहां की प्रधानाचार्या श्रीमती कुमुद पाण्डेय ने कहीं। उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया की दाम बांधो नीति आर्थिक चिन्तन की गम्भीरता को दर्शाती है। भाषा के प्रश्रन् पर अंग्रेजी विरोध उनके प्रखर राष्ट्रवाद को परिभाषित करता है। तो आरक्षण नीति राष्ट्रीय स्तर पर जाति के आधार पर ऊंच-नीच की खाई को भरने का प्रयास था। कार्यक्रम का संचालन नम्रता ओझा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक डा. ओम प्रकाश पाण्डेय, रेखा पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, आभा सिंह, संगीता राय आदि भी मौजूद रहीं।

इसी क्रम में स्थानीय लाज में आयोजित गोष्ठी में जेपी विचार मंच के अध्यक्ष द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि लोहिया की मांग थी कि बेरोजगारों को भत्ता दिया जाय। इसी मांग को सपा ने अपने शासन काल में अस्तित्व में लाया। गोष्ठी को विजयशंकर चौबे, शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय, भोला राजभर, देवी दयाल कुशवाहा, राजदेव यादव, प्रेम दूबे आदि ने विचार रखे।

जिला उपभोक्ता कल्याण मंच के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में समाजसेवी सिकंदर खां ने कहा कि डा. लोहिया जो सोचते थे उसी के अनुरूप आचरण भी करते थे। समारोह को शिवजी यादव, सुदेश्वर अनाम, राज नारायण राय, श्याम बिहारी पाठक, असगर अली आदि संबोधित किया। संचालन अर्जुन प्रेमी ने किया। पीयूसीएल कार्यालय पर भी गोष्ठी हुई जिसमें रमाशंकर तिवारी, प्रदीप सिंह, पंकज राय आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता डा.अशोक पाण्डेय ने की तथा संचालन राजेंद्र पाण्डेय ने किया।

सुखपुरा प्रतिनिधि के अनुसार डा. राम मनोहर लोहिया के आदर्शो व नीतियों पर चलकर ही राजनीति में सुचिता कायम की जा सकती है। उनके आदशरें व नीतियों पर चलने का संकल्प ले यही वक्त का तकाजा है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उक्त विचार सपा के जिला सचिव विधायक प्रतिनिधि शैलेश चौधरी पप्पू के हैं। वह सोमवार को समीपवर्ती गांव भलुही में लोहिया वाहिनी के तत्वावधान में डा. राम मनोहर लोहिया के 99 वें जन्म दिन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, सुरेन्द्र प्रधान, गिरिवर यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष जयपाल यादव आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के विधान सभा फेफना अध्यक्ष शिवजी यादव व संचालन रवीन्द्र यादव ने किया। आभार लोक गायक राजनारायण ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment