Wednesday, March 4, 2009

पुलिस के चक्रव्यूह को तोड़ शंकराचार्य रसड़ा पहुंचे

Mar 05, 02:00 am

बलिया। रसड़ा नगर के मध्य स्थित बजाजी मुहल्ले में जल्पा देवी मन्दिर निर्माण हेतु पूजन को लेकर उपजे विवाद के बाद प्रशासन द्वारा भूमि कुर्क कर लिए जाने के पश्चात आयोजकों ने प्रतीकात्मक रूप से मुख्य अतिथि ब्रह्मावर्त पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य मुनीषाश्रम जी महाराज कानपुर की देख-रेख में शिला पूजन एवं अन्य अनुष्ठानों को सम्पन्न कराया।

शंकराचार्य को विवादित भूमि पर पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन ने रेलवे स्टेशन सहित अन्य चौराहों की नाकेबन्दी कर रखी थी परन्तु उनकी व्यूह रचना को तोड़कर अचानक सड़क के रास्ते शंकराचार्य श्रीनाथ मठ पहुंच गये फिर भी पुलिस बल व प्रशासन शक्ति के चलते कहीं भी अप्रिय स्थित उत्पन्न नहीं हो पायी।

शंकराचार्य के मठ पर पहुंचने पर महन्त स्वामी आनन्द गिरि महराज के नेतृत्व में भक्तों ने उनका बन्दे मां-तरम्, हर हर महादेव के नारों से स्वागत किया। उसके बाद शंकराचार्य की चरण पादुका की पूजा श्याम कृष्ण गोयल एवं उनकी पत्‍‌नी मीना अग्रवाल ने किया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शंकराचार्य ने सांकेतिक शिला पूजन के कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में ईश्वर भक्ति कर जिसने जीवन का सदुपयोग किया उसका जीवन धन्य हो जाता है। संचालन हर्ष नारायण सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment