Tuesday, April 5, 2011

प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने मो.मुख्तार !

बेरुआरबारी (बलिया): स्थानीय विकास खंड पर मंगलवार को प्रधान संघ का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें बेरुआरबारी के प्रधान मो.मुख्तार अहमद अध्यक्ष, विनोद सिंह प्रधान दुर्गीपुर उपाध्यक्ष, अभिजीत तिवारी बड़सरी प्रधान महामंत्री, हरिनारायण सिंह कोषाध्यक्ष व अपाएल ग्राम प्रधान शारदानंद सिंह को सरंक्षक के रूप में चुना गया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, राजाराम शर्मा, रोहित, इन्द्रासन यादव, रंधा सिंह, जावेद अहमद, चन्द्राभान यादव, रामप्यारे, मरियम, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।

1 comment: