Sunday, April 3, 2011

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन गठित !

जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वीर लोरिक स्टेडियम में रविवार को हुई बैठक में बलिया मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अजय कुमार सिंह अध्यक्ष व मनोज कुमार पांडेय सचिव बनाये गये। इसी क्रम में पूर्व सांसद वीरेद्र सिंह मस्त को संरक्षक, आरडी सिंह को चेयरमैन, राजेश पांडेय, संतोष पांडेय, रामजी राय, मधुसूदन श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह, पवन कुमार राय, जनार्दन सिंह को संयुक्त सचिव, मनोज कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में श्रीमती शालिनी शर्मा, गोविन्द जी गुप्त, वेद प्रकाश राय, सत्येंद्र राय, वेद प्रकाश को शामिल किया गया। बैठक में क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक देवी प्रसाद, उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह, बलिया हाकी संघ के सचिव सरदार मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की तथा संचालन सचिव धीरेद्र शुक्ल ने किया।

No comments:

Post a Comment