Monday, June 22, 2009

गरीबों के साथ हमेशा खड़ी रही कांग्रेस : राजीव उपाध्याय

बलिया। कांग्रेस गरीबों के साथ हर कदम पर खड़ी रही। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी भी इसी कड़ी को आगे बढ़ा रहे है। उनके जन्म दिन पर हर कार्यकर्ता को गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लेना होगा।

यह बातें कांग्रेस सचिव राजीव उपाध्याय ने कही। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्म दिन पर सोहांव ब्लाक के सरयां ग्राम स्थित अपने आवास गंगा भवन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल की सक्रियता से कांग्रेस को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करते हुए घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। श्री उपाध्याय ने इस मौके पर विकलांग शिव जतन राजभर को ट्राई साइकिल भी प्रदान की। इस मौके पर अजय सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, पारस नाथ उपाध्याय, डा. विमलेश राय, चन्द्रशेखर राय, प्रमोद राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश उपाध्याय ने की तथा संचालन जितेंद्र नाथ राय ने किया।

No comments:

Post a Comment