Thursday, October 10, 2013

उम्र की मोहताज नहीं प्रतिभा, चाहिए सही मार्ग दर्शन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत !

सिकंदरपुर (बलिया) : प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। केवल जरूरत है उसे सही मार्ग दर्शन की। यदि सही मार्ग दर्शन मिल जाए तो लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह बातें प्रोफेसर उदय पासवान ने कही। वह मंगलवार को लक्ष्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में संस्था की तरफ से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2013 के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उन्होंने सम्मानित किया। समारोह में प्रथम पुरस्कार राघवेंद्र राय को जहां साइकिल प्रदान की गई वहीं द्वितीय पुरस्कार अंशिका श्रीवास्तव एवं तृतीय पुरस्कार विवेक कुमार को मिला। इनके साथ ही तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने छात्र-छात्राओं के प्रतिभागी परीक्षाओं में भाग लेने पर बल दिया। संदीप आर्य, प्रयाग चौहान, संजय मिश्र, आशुतोष कुमार राय, सुदीप कुमार, सुरेंद्र शर्मा, ब्रजनाथ वर्मा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अरविंद राय तथा संचालन मोहन कांत राय ने किया।

No comments:

Post a Comment