Wednesday, December 8, 2010

इंसान वही जो दूसरों के लिए जीये !

अपने लिए तो सभी जीते हैं, इनसान वही है जो औरों के लिए जीए। जिले की महिला सामाजिक संस्था इनर व्हील ने एक ऐसा ही मिसाल कायम किया है। बलिया नगर की बनकटा मोहल्ला निवासिनी चन्द्रावती देवी (60) कूल्हे की बीमारी के चलते विगत तीन सप्ताह से बेड पर पड़ी हुई थी। धनाभाव के चलते उसका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा था। इस बात की जानकारी इनर व्हील क्लब के सदस्यों को हुई तो उन्होंने सदर अस्पताल में जाकर उक्त महिला की समुचित उपचार कराने के साथ ही कृत्रिम कूल्हा बाजार से उपलब्ध करा दिया जिसे यहां के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.पीके सिंह ने सफल आपरेशन कर कूल्हे का प्रत्यारोपण कर दिया। आपरेशन के पश्चात चन्द्रावती देवी स्वस्थ है और उसने इनर व्हील को साधुवाद दिया है। इस मौके पर इनर व्हील क्लब कीअध्यक्ष आशा पाण्डेय, सचिव जया सिंह, शैल अग्रवाल, ऊषा पाण्डेय उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment