Monday, November 16, 2009

भोजपुरी गायकों ने रात भर बिखेरा जलवा !

मझौवां (बलिया)। बजरंग दल सेवा समिति मझौवां के तत्वावधान में चल रहे मानस सम्मेलन के समापन में महावीर चबूतरा के पास रविवार की रात भोजपुरी गायक कमलवास कुंवर व अरविंद सिंह अभियंता के बीच शानदार मुकाबला हुआ। शुभारम्भ सपा नेता रामधीर सिंह ने फीता काट कर किया और गायकों व कलाकारों को पुरस्कार भी प्रदान किया। गायकों ने भोजपुरी भक्ति गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उक्त अवसर पर रणवीर सिंह प्रधान, अनिल सिंह पूर्व प्रधान, धर्मवीर सिंह, सुनील सिंह ललन सिंह, महेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह, विमलेश सिंह, मस्तान पाठक, सच्चिदानंद सिंह, विक्की, पवन, लोजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संचालन डा. वृजबली सिंह व आभार समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बब्लू ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment