Thursday, September 30, 2010

स्कूलों में शिक्षा के साथ खेलकूद को भी दें बढ़ावा !

विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही खेलकूद संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाय। बिना इसके प्रतिभावान खिलाड़ी सामने नहीं आ सकेंगे। यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कही। वह बुधवार को यहां कुंवर सिंह इण्टर कालेज के परिसर में क्रीड़ा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। माध्यमिक विद्यालयों के जनपदीय क्रीड़ा समारोह की बाबत उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स की प्रतियोगिता नवम्बर में आयोजित की जायेगी। इस क्रम में अन्य खेलों की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम भी बहुत जल्द निर्धारित कर दिया जायेगा। उन्होंने बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दी जाय ताकि क्रीड़ा समारोह को भव्यता प्रदान की जा सके। बैठक में जगदीश ओझा, विजय कांत सिंह, डा.विश्वरंजन सिंह, चन्द्रशेखर उपाध्याय आदि ने विचार रखे। संचालन प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने किया।

विधान चन्द्र बने क्रीड़ा सचिव

कुंवर सिंह इण्टर कालेज के परिसर में हुई क्रीड़ा समिति की बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। पदेन अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि विधान चन्द्र राय को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि अब तक इस पद की जिम्मेदारी सम्भालने वाले हरेद्र सिंह समिति के संरक्षक होंगे। इस क्रम में मेजर दिनेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, विष्णुदेव राय के अलावा प्रधानाचार्य जीआईसी, जीजीआईसी व गुलाब देवी इण्टर कालेज को उपाध्यक्ष बनाया गया। रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को उप सचिव, डा.प्रदीप श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह को उप कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार सिंह को आय व्यय निरीक्षक, राज नारायण राय व अजय कुमार पाण्डेय को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी वहीं अरुण कुमार शुक्ल को जनपदीय क्रीड़ा प्रभारी नियुक्त किया गया।

1 comment:

  1. अति सुन्दर और ज्ञानवर्धक जानकारी ........ आभार

    इसे पढ़े और अपने विचार दे :-
    क्यों बना रहे है नकली लोग समाज को फ्रोड ?.

    ReplyDelete