Monday, September 6, 2010

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जया ने मारी बाजी !

शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय बसन्तपुर में सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र के संयोजकत्व में आयोजित ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेहरू युवा मंडल सेनुरिया की कलाकार जया शर्मा ने 'स्वर्ग में गांधी नेहरू रोई-रोई कहे ई बात हो' गीत गाकर प्रथम स्थान अर्जित किया। मन्नू ठाकुर ने अपने लोकगीत की छठा बिखेर कर दूसरा स्थान व निधि राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बटेश्वर यादव ने पढ़ ऐ भइया पढ़ले में भलाई बा गाकर विशेष स्थान अर्जित किया। निर्णायक की भूमिका में मनोज तिवारी, सुधीर तिवारी, प्रेमचन्द राय व जयशंकर रावत रहे। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी जंग बहादुर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि भोजपुरी लोकगीत के अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की जननी गड़हा क्षेत्र की लोक परम्परा बहुत ही समृद्ध है इसीलिए आज भी जनपद के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा गड़हाचंल में काफी नवोदित कलाकार हैं। आभार नेहरू युवा के समन्वयक कपिल देव ने व्यक्त किया। संचालन शत्रुघ्न राय ने किया।

No comments:

Post a Comment