Thursday, August 19, 2010

फिर जज्बा पैदा करो सुर्खियों में होगा बलिया !

नौजवान चाहे तो देश की तकदीर बदल दे। आज विघटनकारी ताकतें सरेआम हुंकार भर रही है। सरहदें सुरक्षित नहीं रह गयी है। ऐसे में अपने पौरुष व पुरुषार्थ से आजादी के मायने दिखाये नयी पीढ़ी। इसके लिए खुद में राष्ट्र प्रेम का जज्बा भरना होगा तभी बलिया सुर्खियों में होगा।

यह बातें सेनानी राम विचार पाण्डेय ने कहीं। वह गुरुवार को बलिया बलिदान दिवस के मौके पर यहां बापू भवन, टाउन हाल में आयोजित जन सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि हमने आजादी हासिल जरूर कर ली लेकिन गुलामी की मानसिकता से अभी भी बाहर नहीं निकल पाये है। इस स्थिति में बदलाव लाने की जरूरत है। कहा, विकास की राहों में आज तमाम चुनौतियां है। जनप्रतिनिधियों व राजनेताओं को इनसे निबटने को आगे आना होगा। प्रभारी डीएम/ सीडीओ राम अरज मौर्य ने कहा कि गुमराही छोड़ अपनी अस्मिता को पहचानिए। नगर पालिका अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि '19 अगस्त' बलिया का एक नजीर है। नयी पीढ़ी को इस पर अमल करना होगा।

सभा को सेनानी धर्म देव लाल, राधिका मिश्र, रामजी गुप्त, लक्ष्मण गुप्त, यशपाल सिंह, उषा सिंह, सम्पन्न कुमार राय, गिरिजा शंकर पाठक, मदन यादव, कृष्ण कुमार ठाकुर, राजेंद्र चौधरी, राम वृक्ष शास्त्री, सिटी मजिस्ट्रेट देव कृष्ण तिवारी, सीओ सिटी सिद्धार्थ, एसडीएम संतोष कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, डा. शत्रुघन् पाण्डेय, अंजनी सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन शेरे बलिया चित्तू पाण्डेय समिति के मंत्री विनय पाण्डेय ने किया। इस मौके पर भोजपुरी फिल्मों के गायक गोपाल राय ने देशभक्ति पर आधारित कई नग्मे पेश किये।

No comments:

Post a Comment