Saturday, October 23, 2010

कलश यात्रा के साथ महारूद्र यज्ञ शुरू !

श्री जंगली बाबा धाम पर आयोजित ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ शनिवार को हुआ। ओम् नम: शिवाय! से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

हाथी, घोड़ा, बाजा-गाजा के साथ हजारों नर-नारी कलश यात्रा में शामिल रहे। लगभग एक किमी की यात्रा सहित पूरे नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश लेकर लड़कियों, महिलाओं ने परिक्रमा कर पूजन किया। श्री जंगली बाबा के मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका तथा संत बसेरा में संत श्री उड़िया बाबा का आशीर्वाद लिया। कलश यात्रा में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, नारद जी, हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। बद्री विशाल की अध्यक्ष में प्रभात फेरी में संस्थान के रमेश दास, राजकुमार मिश्र रथ के साथ भजन में लगे रहे। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य पं. धीरेन्द्र पाण्डेय व सहायक आचार्य गण छोटे लाल उपाध्याय आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन व अरणी मंथन से अग्रि स्थापित किये।

No comments:

Post a Comment