Friday, June 12, 2009
अपर जिलाधिकारी ने देखी महिला अस्पताल की हकीकत
बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब अपर जिलाधिकारी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ औचक निरीक्षण पर पहुंचे। लेकिन अस्पताल की हालत देख सभी अधिकारी दंग रह गए। क्योंकि ना तो अस्पताल में सीएमएस थी और ना ही कार्यालय में कोई लिपिक। एडीएम के साथ बसपा शिकायत प्रकोष्ठ का एक दल भी था। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी एके द्विवेदी सीटी मजिस्ट्रेट और नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ महिला चिकित्सालय पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गयी। सीएमएस आफिस और कार्यालय में ताला बंद था। कारण सभी छुट्टी पर थे। चिकित्सक अनीता रानी ने अपर जिलाधिकारी को अस्पताल आ निरीक्षण कराया। एडीएम ने वार्ड पैथोलाजी और दवा वितरण घर का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पंजिका भी देखी। बता दें कि बसपा शिकायत प्रकोष्ठ की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों का मानना है कि सीएमएस और लिपिक को इसकी भनक पहले ही लग गयी थी। लेकिन फिर चार लिपिकों में से एक साथ चारों का अवकाश होना हर किसी के समझ से परे था। बसपा प्रतिनिधि मण्डल में फैयाज अहमद, राजन कन्नौजिया, तेजा सिंह, राम आशीष गौतम, प्रेमचन्द्र कन्नौजिया और मुन्ना शामिल थे।
पालीटेक्निक: अपने केन्द्र पर पहली बार परीक्षा दे रही छात्राएं
बलिया। राजकीय महिला पालीटेक्निक की वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत शुक्रवार को सम्पन्न हुई परीक्षा में 40 में से 38 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वर्तमान सत्र में कुल 64 छात्राएं महिला पालीटेक्निक के विभिन्न ट्रेडों में परीक्षा दे रही है।
बता दें कि विगत चार वर्षो से चल रहे इस संस्थान की परीक्षा टाउन पालीटेक्निक में सम्पादित होती थी लेकिन वर्तमान सत्र में विद्यालय तंत्र ने प्रधानाचार्य ले.सुधाकर उपाध्याय के नेतृत्व में महिला पालीटेक्निक कैम्पस में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में जवाहर ओझा, रमेश कुमार उपाध्याय, विनोद शर्मा, अरुण कुमारी, एसडी पाठक, रमेशचंद राय आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Thursday, June 11, 2009
जैविक खाद से ही कृषि क्षेत्र में नयी क्रान्ति सम्भव : आईजे सिंह
बलिया। कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत खरीफ गोष्ठी 2009 का आयोजन गुरुवार को पकवाइनार स्थित संतोषी मां मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित किसानों को खरीफ खेती, खाद के उपयोग तथा फसल के बचाव के सम्बन्ध में विविध जानकारियां दी गयीं।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कृषि अनुसंधान केन्द्र सोहांव के डा. आई जे सिंह ने कहा कि जैविक खादों के उपयोग से ही कृषि क्षेत्र में नयी क्रान्ति पैदा की जा सकती है और उत्पादकता में सुधार लायी जा सकती है। उन्होंने खरीफ की खेती, बीज शोध विधि, रोगों, दवाइयों तथा उपज वृद्धि के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारियां दी गयीं।
इस अवसर पर डा. वेद प्रकाश सिंह, यूपी एग्रो के वरिष्ठ अभियन्ता रणजीत सिंह, अभय सिंह, अजय श्रीवास्तव ने भी जैविक खाद, खरीफ की खेती तथा मधुमक्खी पालन पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायक मनोज कुमार सिंह की वन्दना तथा प्रधान माधोपुर जयराम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर अविनाश कुमार, कैलाश चौधरी, राजाराम, विभा कुशवाहा, रीता यादव, धर्मेन्द्र चौहान, प्रीति चौबे, पुरुषोत्तम, राघवेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों किसान मित्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता उप सम्भाग कृषि प्रसार अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद मिश्रा तथा संचालन पारस नाथ गुप्ता ने किया।

इन्दिरा आवास : पात्रों की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
बलिया। क्षेत्र पंचायत बेलहरी अंतर्गत दैवीय आपदा से ग्रस्त लोगों को इन्दिरा आवास आवंटन हेतु पात्रों की जांच अधिकारियों द्वारा किया गया। रविवार व सोमवार को खंड विकास अधिकारी बेलहरी पीएम मिश्र व पीडी ने संयुक्त रूप से मझौवां ग्राम में जांच किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दीघार के महामाया आवास के पात्रों की सूची की जांच की गई।
खंड विकास अधिकारी पीएन मिश्र के अनुसार बीपीएल सर्वेक्षण सूची 2002 के आधार पर सही पात्रों के चयन हेतु उक्त जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उनके साथ निरीक्षण के समय शिवसागर दूबे, हेमन्त पांडेय आदि लोग साथ रहे।

सात प्रतिभाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान !
बलिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बलिया के सात बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें सुहानी, शिवांगी सिंह, गुलनाज परवीन खानम, मंयक कुमार, इरशाद अहमद अंसारी, रोशन गुप्ता एवं शिखा उपाध्याय शामिल रही। पर्यावरण मंत्री नकुल दूबे ने इन बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं चेक देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन गन्ना विकास संस्थान लखनऊ में किया गया था। प्रदेश स्तरीय पुरस्कार में बलिया के 5 बच्चे पोस्टर कला में एवं दो बच्चे भाषण में सम्मानित हुए। इन छात्र-छात्राओं ने राजकीय इण्टर कालेज के कला अध्यापक डा. इफ्तेखार खां एवं नवोदय विद्यालय सिहांचवर बलिया की कला शिक्षिका मधुलिका के निर्देशन में पोस्टर कला की बारिकियां सीखीं। डा. इफ्तेखार खां एवं मधुलिका ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 तक, 6 से 8 तक एवं कक्षा 9 से 12 तक अलग-अलग आयोजित की जाती है। इस वर्ष का विषय जैव विविधता एवं पर्यावरण था। इसमें पोस्टर कला में कक्षा 1 से 5 तक में हाली क्रास की सुहानी पुत्री महात्मा प्रसाद एएसपी बलिया, शहरी क्षेत्र में इसी वर्ग में गुलनाज परवीन खानम् एसएन पब्लिक स्कूल रामपुर बलिया, 9 से 12 में इरशाद अहमद अंसारी (कक्षा 10) राजकीय इण्टर कालेज बलिया तथा ग्रामीण से इसी वर्ग में नवोदय विद्यालय बलिया के रोशन गुप्ता इन सभी बच्चों को सान्तवना पुरस्कार हेतु 2000 रुपये का चेक नवोदय विद्यालय सिहांचवर के मनीष कुमार को तृतीय पुरस्कार हेतु 3000 रुपये का चेक मिला है। भाषण प्रतियोगिता में कु. शिवांगी सिंह पुत्री डा. आसु सिंह एवं अजीत सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), (कक्षा 4) हालीक्रास को द्वितीय पुरस्कार हेतु 5000 रुपये का चेक एवं शहर से शिखा उपाध्याय श्री दुर्गा जी आदर्श मन्दिर राजेन्द्र नगर बलिया को सान्तवना हेतु 2000 रुपये का चेक न देकर सम्मानित किया गया है।
अक्षत ने भी बढ़ाया बलिया का मान
बलिया : अभी तो परिन्दे शुमार करना है फिर बतायेंगे किसका शिकार करना है। तुम्हें गुरूर है ऐ दरिया अपनी बेकश लहरों पर, हमें भी जिद है कि दरिया को पार करना है। उक्त हौसला है मुख्यालय से सटे जीराबस्ती निवासी एक नन्ही सी जान अक्षत तिवारी का जिसने पर्यावरण निदेशालय द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ग्रामीण प्राइमरी वर्ग से कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जनपद मुख्यालय से सटे जीराबस्ती गांव निवासी विष्णु देव तिवारी का 7 वर्षीय पौत्र अक्षत अपने अध्यापक पिता मनोज तिवारी के साथ फर्रुखाबाद में रहता है तथा सीपी विद्या निकेतन में कक्षा तीसरी का विद्यार्थी है। राज्य पर्यावरण निदेशालय द्वारा इस प्रतियेगिता के विजेता होने पर अक्षत को दस हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र पर्यावरण मंत्री नकुल दूबे द्वारा प्रदान किया गया। जीराबस्ती गांव में अक्षत की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटी गयीं।

राय साहब के आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय : नीरज
सुखपुरा (बलिया)। समाजवादी चिन्तक व पूर्व सांसद गौरीशंकर राय के आदर्शो पर चलकर ही समाज का उत्थान सम्भव है। उक्त विचार सपा सांसद नीरज शेखर के है। वह गौरीशंकर राय की जयंती पर गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई के प्रांगण में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि गौरीशंकर राय ने अपने सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन में गरीबों, मजलूमों के हक व हकूक के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है जिसे आत्मसात कर समाज को नयी दिशा दी जा सकती है।
समारोह को पूर्व मंत्री व विधायक अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व विधायक सुधीर राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, लल्लन राय, रमेश राय, सम्पन्न कुमार राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, प्राचार्य डा.श्रीराम सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों ने राय साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत भी किया गया। स्व.राय के पुत्रगण इंजीनियर पारसनाथ राय, अजय कुमार राय व वीरेद्र कुमार ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता समीर अहमद व संचालन जगत नारायण मिश्र व राणा प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मन मस्तिष्क पर स्थायी भाव छोड़ जाती कला कृतियां : डा. सूर्य
बलिया। राजकीय इण्टर कालेज में चल रहे ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यक्रम के संयोजक डा. इफ्तेखार खां ने बताया कि अकादमी के निर्देशानुसार समय-समय पर विषय विशेष बुलाकर कला की नवीनतम तकनीक से बच्चों को रूबरू कराया जायेगा। इस क्रम में सीटी राजकीय इण्टर कालेज के कला अध्यापक डा. सूर्यनाथ पाण्डेय ने पेन्टिंग बनाने का व्याख्यान एवं अपनी कला का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं के सम्मुख किया। व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा कि कला के रंग रूप का अपने ढंग से अनुकरण करना चाहिये। फिल्म टेलीविजन के चित्र केवल सपने जैसे मन मस्तिष्क पर आते हैं लेकिन पेन्टिंग को तो आंखों से देखकर मानव आनन्द विभोर हो जाता है। उन्होंने बच्चों के समक्ष एक्रलिक कलर से लैण्डस्केप पेन्टिंग किया तथा कैनवास पर दूसरी पेन्टिंग में मजदूरों, गरीबों का कम्पोजीशन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि गरीबी के लिए किस कलर का कहां प्रयोग करेगे तथा अमीर का कौन सा कलर होता है। उन्होंने कला कि बलिया जैसा बच्चों में कला प्रेम गाजीपुर और बनारस में भी नहीं है। उन्होंने डा. इफ्तेखार खां के प्रयास को सराहा। कहा कि यहां कला का एक अच्छा माहौल तैयार हो गया है। अकादमी को भी धन्यवाद दिया। प्रशिक्षण लेने वालों में राज्यवर्द्धन सिंह परमार, कौश्तुभ सिंह, अविरल सिंह, अरशद अली, आस्था सिंह, सर्वशक्ति सिंह, सना परवीन, सुभाषनी सिंह, अविनाश सिंह आदि शामिल हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)