Friday, July 31, 2009
घाघरा के बढ़ते जलस्तर से कटान शुरु !
बलिया। घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही क्षेत्र में अनेक गांवों में तेज कटान होने लगा है। क्षेत्र के कुतबगंज स्थित राजभर बस्ती के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है जबकि कठौड़ा गांव के प्रभुनाथ चौधरी के मकान के उत्तर तरफ कटान के कारण वहां लगे बाग की आराजी व पेड़ कट कर नदी में समाहित होते जा रहे हैं। सूचना दिए जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कटान को रोकने हेतु अब तक कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से दोनों गांवों के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उधर गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कठौड़ा सत्येन्द्र चौधरी द्वारा कटान की गम्भीरता के बारे में सूचना दिए जाने पर देर शाम सहायक अभियंता बाढ़ बीसी प्रसाद ने कटान स्थलों का निरीक्षण कर उसे रोकने हेतु व्यवस्था कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। श्री सिंह के कटान स्थल पर पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हे घेर कर उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश जताया। इस पर एक दो दिन में ही कटान रोकने हेतु व्यवस्था कराने का उन्होंने आश्वासन दिया।
इनर व्हील का नारा: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ !
बलिया। समाज के प्रति इनर व्हील क्लब की काफी जिम्मेदारियां है। इनकी पूर्ति के लिये सदस्यों को हमेशा मुस्तैद रहना चाहिये।
यह बातें इनर व्हील मंडल 313 की चेयरमैन आशु शर्मा ने कही। वह आफीसर्स क्लब में इनर व्हील क्लब के संयोजकत्व में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। अपने उद्बोधन में लड़कियों की शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मण्डल चेयर परसन ने इनर व्हील क्लब बलिया को आगे आने तथा समाज सेवा के प्रति उनके दायित्वों को स्मरण कराते हुए रक्त दान, नेत्रदान तथा बालिकाओं के स्तर में उन्नयन की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सत्र 2009-10 के लिए अध्यक्ष पद पर श्रीमती शैल अग्रवाल व सचिव श्रीमती सविता श्रीवास्तव ने कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर रोटरी सह मण्डल अध्यक्ष रो. राकेश श्रीवास्तव ने इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए सदस्यों की वृद्धि का सुझाव दिया। समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी नये पदाधिकारियों को अपनी शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर एक सिलाई मशीन श्रीमति उर्मिला पाण्डेय कासिम बाजार को प्रदान किया गया। समारोह में इनर व्हील की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जया सिंह, डा. अमिता सिंह, आशा पाण्डेय, नीलिमा, रीना सिंह, प्रज्ञा सर्राफ, रोटरी सचिव राजीव कुमार आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष श्रीमती शैल अग्रवाल तथा संचालन श्रीमती जया सिंह ने किया।

लालफीताशाही में फंसी आयातित दाल !
कोलकाता । दालों की आसमान छूती कीमतों पर काबू पाने के लिए उनका आयात किया जा रहा है, लेकिन लालफीताशाही के कारण आयातित दाल बाजार में जाने के बजाय बंदरगाह के गोदाम में सड़ रही है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर बंदरगाह में सामने आया है। यहां विदेशों से आयातित 1.08 टन दाल गोदाम में सिर्फ इसलिए पड़ी हुई है कि उसे बाजार में भेजने के लिए सेंट्रल फूड लैबोरेटरी [सीएफएल] की अनुमति नहीं मिली है।
खिदिरपुर पोर्ट टस्ट्र के उप चेयरमैन ए. मजूमदार ने बताया कि गत 22 जून से पोर्ट के गोदामों से दाल, चीनी समेत विदेशों से आने वाली अन्य खाद्य सामग्री बाहर नहीं निकाली जा सकी है। सीएफएल की अनुमति नहीं मिलने के कारण ऐसा हुआ है। दरअसल, आयातित खाद्य पदार्थ को पोर्ट से तब तक बाहर नहीं भेजा जा सकता, जब तक कि कस्टम विभाग और पोर्ट प्रशासन को सीएफएल से गुणवत्ता जांच रिपोर्ट नहीं मिल जाती।
मजूमदार ने बताया कि पिछले 22 जून से सीएफएल में परीक्षण का काम बंद है जिसकी वजह से 1.08 लाख टन दाल और 24 हजार टन चीनी को पोर्ट से बाहर नहीं निकाला जा सका है। सूचना मिली है कि सीएफएल को स्वायतशासी संस्था बना दिया गया है। वहां काम करने वाले कर्मचारी और विशेषज्ञ इसका विरोध कर रहे हैं। अपना विरोध जताने के लिए उनलोगों ने काम बंद कर रखा है।
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के प्रबंधक प्रणब भंट्टाचार्य ने बताया कि विदेशों से आई दाल और चीनी समेत अन्य खाद्य पदार्थो को अब निकाला जा रहा है। कुछ दिक्कत शुरू हुई थी लेकिन अब सीएफएल के अधीन फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड आफ इंडिया नामक एक अलग संस्था का गठन किया गया है जिसके तहत फिलहाल तीन जांच लैब में काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पोर्ट ट्रस्ट की ओर से किसी प्रकार की कोताही अथवा लापरवाही नहीं बरती गई है।

Thursday, July 30, 2009
बाबा बिन्देश्वर नाथ के दरबार से खाली नहीं लौटता सवाली !
बलिया। ब्लाक मुख्यालय से लगभग 4 किमी पूरब सुरहा ताल के किनारे मैरीटार गांव में स्थित बाबा बिन्देश्वर नाथ का मंदिर लोगों के बीच आज भी आस्था व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। इस मंदिर में जिसने भी सच्चे मन से मुराद मांगी, बाबा ने उसकी मनोकामना पूरी कर दी। कोई खाली हाथ वापस नहीं लौटा। एक बार पूरे गांव में पशु-पक्षी से लेकर मानव तक के जीवन पर संकट आ गया, पशुओं के साथ मानव भी असमय काल के गाल में समाने लगे तब इससे घबराकर गांव के लोग इस संकट से छुटकारा पाने के लिए सन्तों की शरण में गये। संतों ने सीता-राम नाम की प्रभातफेरी निकालने की सलाह दी तब से यह परम्परा बाबा बिन्देश्वर नाथ के मंदिर से कार्तिक मास के प्रथम से माघ पूर्णिमा तक पचासों साल से चली आ रही है। तभी से गांव में खुशहाली के साथ-साथ काफी विकास हुआ। इधर दो वर्षों से बाबा बिन्देश्वर नाथ के जलाभिषेक का सिलसिला बड़ी तेजी से प्रचलन में आया है। गांव से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष गंगा घाट बलिया से पैदल कांवर से जल भर उनका अभिषेक कर रहे हैं। इस वर्ष भी काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष बाबा बिन्देश्वर नाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर रहे है। बाबा के प्रति क्षेत्र में काफी श्रद्धा व अटूट विश्वास है।
प्राणी मात्र से प्रेम करे मानव यही अलौकिक : साध्वी राजनन्दिनी !
बलिया। त्रिकालपुर गड़वार में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में प्रवचन के दौरान मथुरा की साध्वी देवी राजनंदिनी जी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने माता यशोदा के गर्भ से जन्म लिया जो सबको यश दे उसी के घर भगवान पैदा होते है। साध्वी जी द्वारा श्रीकृष्ण जी के जन्म कथा सुन श्रद्धालु भक्त गण झूम उठे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के समान आदर्श आचरण करके चलना चाहिए। श्रीराम ने 'प्रात: काल ऊठि रघुनाथा मात पिता गुरु नावहिं माथा' का आचरण करके दिखाया और धर्म की रक्षा के लिए राजपाट त्याग कर चौदह वर्ष वन में कष्ट सह कर रहे। मानव को चाहिए कि प्राणी मात्र से प्रेम करे यही अलौकिक है।
इसी क्रम में धुरन्धर दास जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति जैसा है उसकी सोच वैसी होती है उसका चिंतन कैसा है वस्तु एक होती है उसको देखने की दृष्टि अलग-अलग हो सकती है। भगवान जहां गये प्रिय रहे। भगवान सबके अंत:करण में है। अंत:करण साफ होना चाहिए। श्रद्धा व विश्वास के साथ की गयी भक्ति से कल्याण होता है। मनुष्य का चरित्र उत्तम होना चाहिए। पाप कर्म में लिप्त व्यक्ति का विकास की जगह विनाश ही होता है। यज्ञ में सितारा बाबा का भी प्रवचन चल रहा है। यज्ञ समिति के लल्लन उपाध्याय, वैजनाथ यादव, जगरनाथ यादव, अखिलेश सिंह, वृजनाथ सिंह, टुनटुन उपाध्याय सहित ग्राम के नागरिक गण यज्ञ की व्यवस्था में लगे है। यज्ञ के आयोजक स्वामी अशोकानंद त्यागी जी महाराज ने भक्तजनों से यज्ञ की पूर्णाहुति में 31 जुलाई को शामिल होकर पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया है। प्रवचन व यज्ञ परिक्रमा में नित्य अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रह रहे है।

Tuesday, July 28, 2009
शिक्षा के बिना आदर्श समाज का निर्माण सम्भव नहीं : सीडीओ !
बलिया। शिक्षा के बिना आदर्श समाज व राष्ट्र का निर्माण सम्भव नहीं। ऐसे में आवश्यकता सभी बच्चों को स्कूल भेजने की है। प्रयास हो कि कोई भी बालक व बालिका दाखिले से वंचित न रह जाये।
यह बातें मुख्य विकास अधिकारी राम अरज मौर्या ने कहीं। वह मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकली जनपदीय स्कूल चलो रैली के समापन अवसर पर नगर के टाउन हाल में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट देव कृष्ण तिवारी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्राइवेट विद्यालयों से परिषदीय विद्यालय पीछे न रहने पायें, इसके लिए सार्थक पहल होनी चाहिए। जिला समन्वयक पीके उपाध्याय ने 6-14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन हर हाल में कराने की अपील अभिभावकों से की।
इसके पूर्व स्कूल चलो रैली को नगर के भृगु मंदिर से मुख्य विकास अधिकारी राम अरज मौर्या ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। बच्चों द्वारा लगाये जा रहे आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, घर-घर दीप जलाएंगे शिक्षा की अलख जगायेंगे, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की आदि नारे लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर आकृष्ट कर ले रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली टाउन हाल पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। सभा को नगर शिक्षा अधिकारी एके झा, एबीएसए उदय राज मौर्या, डीसी लालमणि कन्नौजिया, अजीत पाठक, डा.कंचन सिंह, बीबी पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह, समन्वयक बलवंत सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन रामराज तिवारी ने किया। आभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने व्यक्त किये। प्रावि नंदपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

गजब: बायां हाथ टूटा प्लास्टर कर दिया दाएं का !
बलिया। शहर के जिला महिला अस्पताल के कुछ दूर आगे स्थित एक नर्सिग होम में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मासूम बच्ची के टूटे बायां हाथ में प्लास्टर करने के बजाय दायें में कर दिया। इसको लेकर परिजनों ने नर्सिग होम पर जमकर बवाल काटा। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चिकित्सक व उसके सहयोगी को गिरफ्त में ले लिया। कोतवाली में तीन घण्टे तक चली रस्साकशी के बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
बताते हैं कि दो दिन पूर्व सहतवार निवासी राशि पाण्डेय पुत्री प्रेमशंकर का बायां हाथ चारपाई से गिरने के कारण टूट गया था। परिजन इसे इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय के करीब स्थित हालिस्टिक क्योर चैरिटेबल मेडिकल इंस्टीटयूट एवं रिसर्च सेंटर पर ले गए। वहां चिकित्सक जितेन्द्र सिंह ने एक्सरे कराने के बाद प्लास्टर की सलाह दी। चिकित्सक की सलाह के मुताबिक परिजन तैयार हो गए। मासूम के हाथ का प्लास्टर कर दिया गया। परिजन उसे घर लेकर चले गए। घर जाने के बाद भी मासूम को राहत नहीं मिली। उसकी पीड़ा को देखकर परिजनों ने दूसरे चिकित्सक से सलाह ली। इस दौरान पता चला कि बायां हाथ के बजाय दायें हाथ में ही प्लास्टर कर दिया गया है। मंगलवार को परिवार वाले बच्ची को लेकर पुन: इस चिकित्सक के पास आये और इसकी शिकायत की। परिजनों की शिकायत को ध्यान देते हुए चिकित्सक ने उसकी पुन: जांच की। इसके बाद गलती का एहसास हुआ। चिकित्सक के अनुसार एक्सरे का मार्क गलत हो गया था जबकि यह एक्सरे उन्हीं के नर्सिग होम पर कराया गया था। यह जानकारी होते ही परिवार वाले हंगामा खड़ा कर दिए। इसकी सूचना पाते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। पुलिस चिकित्सक और उनके सहयोगी आरपी सिंह को लेकर कोतवाली चली आयी। यहां पर नेताओं एवं चिकित्सकों का जमावड़ा लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र तिवारी व प्रेमशंकर के बीच लगभग तीन घण्टे लम्बी बहस के बाद मामला सलट गया। पुलिस ने समझौते के बाद चिकित्सक व उसके सहयोगी को छोड़ दिया।

Subscribe to:
Posts (Atom)