बलिया। लोक कल्याणकारी राज्य में रोटी,कपड़ा मकान की जिम्मेदारी सरकार की होती है। रोटी,कपड़े का जुगाड़ जैसे-तैसे चल रहा है। सरकार ने देश के गरीबों की स्थिति सुधारने की कवायद में गरीबों को मुफ्त आवास देने हेतु कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना बनायी। इस योजना के तहत नगर क्षेत्रों में आवासों का निर्माण कराया गया। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को आवास मुहैया कराना था। सरकार ने लाभार्थियों की पात्रता के मापदण्डों का पुन: निर्धारण करते हुए इसमें विधवाओं और विकलांगों को प्राथमिकता दिये जाने का निर्देश दिया। शासन ने निर्देश दिये कि सबसे पहले भूतल पर विकलांगों को आवास दिये जायें। उसके बाद वरीयता क्रम में विधवाओं को आवास उपलब्ध कराए जायें। जनपद में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत कुल 1500 आवासों का निर्माण हुआ। इसमें से अभी तक कुल 804 आवासों को ही आवंटित किया गया है बाकी बचे हुए आवासों के आवंटन हेतु सर्वे का कार्य चल रहा है। पूरे जनपद में बनाये गये आवासों में चितबड़ागांव में कुल 732 आवास बनाये गये जिसमें अभी केवल 271 आवासों को आवंटित किया गया है। बाकी बचे 461 आवासों पर सर्वे किया जा रहा है। बांसडीह नगर क्षेत्र में 324 आवास बनाये गये हैं जिसमें 136 का आवंटन किया जा चुका है। बलिया नगर में कुल 372 आवास बने हैं जिसमें 326 आवास आवंटित किये जा चुके है। सिकन्दरपुर में कुल 72 आवास बने जहां सारे आवासों का आवंटन हो चुका है। इसमें अगर मानक के अनुरूप आवास आवंटन की बात की जाये तो जनपद में सारे आवास लाटरी सिस्टम से ही आवंटित किये गये। इसमें विधवा और विकलांगों के लिए सिर्फ इतना ही प्रयास किया गया है कि विकलांगों के लिए भूतल आरक्षित रखा गया है। जो विकलांग आवेदन किये उनको आवास आवंटित किया गया लेकिन वह भी लाटरी सिस्टम से ही। हालांकि कितने पात्र विकलांगों को आवास दिया गया इसका सही आंकड़ा अनुपलब्ध है। ऐसी स्थिति में यानि लाटरी सिस्टम में कितने पात्र लाभान्वित होंगे निश्चित नहीं है। विकलांग-विधवाओं के अतिरिक्त गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को भी आवासों का आवंटन जनपद में इसी पद्वति से किया गया है। जनपद में आवासों के आवंटन में ऐसे बहुत सारे पात्र हैं जो इस आस में दफ्तरों का चक्कर जरूर लगा रहे कि शायद पात्रता की सूची में वे भी आ जायें।
विकलांगों को भूतल पर मिलेगा आवास: एडीएम
बलिया : कांशीराम शहरी आवास योजना के आवंटन में विकलांगों व विधवाओं को प्राथमिकता दिये जाने के सवाल पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके द्विवेदी का कहना है कि भरसक यह प्रयास किया गया है कि विकलांगों को भूतल पर ही आवास मिले, पर यह बताने में असमर्थता जाहिर किया कि कितने विकलांगों ने आवेदन किया और कितने को भूतल पर आवंटन किया गया। कहा कि अभी आवंटन प्रक्रिया अण्डर प्रासेस है तथा शासन के दिशा निर्देशों का पालन अक्षरश: हो यह प्रयास जारी है।
Friday, May 7, 2010
मर्यादा पालन की शक्ति आती है सत्संग से : कृष्णा देवी!
बलिया । जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मनुष्य में विवेक का होना आवश्यक है। शास्त्रों में लिखा है कि बिनु सत्संग विवेक न होई। सत्संग से मन शांत हो जाता है। मर्यादा पालन की शक्ति आती है और भगवान के प्रति प्रीति बढ़ती है। जब भगवान के प्रति प्रीति बढ़ेगी तो आपके अंदर सद्विचार पैदा होते हैं। सद्विचार आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। स्थानीय रामलीला मैदान में गुरुवार को सायं काल चार दिवसीय सत्संग का शुभारंभ संत आसाराम बापू की कृपा पात्र शिष्या कृष्णा देवी ने किया। ईश वंदना व गुरु वंदना के बाद आरती हुई। उन्होंने सत्संग महिमा की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान शिव ने पार्वती से बताया कि सत्संग उसे ही मिलता है जिस पर मेरी कृपा होती है। रामायण में श्रीराम प्रभु तथा श्रीमद् भागवत गीता में भी श्रीकृष्ण ने ऐसा ही कहा है। महामंत्र का संकीर्तन करते हुए कृष्णा देवी ने बताया कि शुक देवजी ने राजा परीक्षित से कहा है कलियुग में भी जो ईश्वर का नाम का जप करेगा उसके घर में कलियुग का प्रवेश न होकर ईश्वर का वास होगा। स्वस्थ रहने के लिए नियमित प्राणायाम पर भी बल दिया। सुबह का सत्संग 8 बजे से तथा सायं काल का सत्संग पांच बजे से होगा।
Monday, May 3, 2010
अंचल के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब !
बिल्थरारोड (बलिया)। पूर्व राज्यमंत्री शारदानंद अंचल की शव यात्रा में सोमवार को लगभग 35 हजार लोग शामिल हुए और अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
श्री अंचल के पैतृक गांव पशुहारी से सुबह साढ़े नौ बजे निकली शव यात्रा के दौरान हर गांव व चट्टी चौराहे पर हर वर्ग के बच्चे, बूढ़े, जवान पुरुष व महिलाओं ने अपने लोकप्रिय नेता का अंतिम दर्शन किया। शव यात्रा पशुहारी से डम्बर बाबा की परती होते हुए कृषि मंडी, मधुबन मार्ग व बस स्टेशन होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा के रास्ते नगर में प्रवेश कर रेलवे चौराहा से सोनाडीह मार्ग के रास्ते चौकिया मोड़ व उभावं से सीधे तुर्तीपार घाट पर पहुंची। सात किलोमीटर की इस दूरी को अपार जनसमूह के साथ लगभग साढ़े तीन घण्टे में तय किया गया। शव यात्रा में लगभग दो सौ लग्जरी गाड़ियां व हजारों बाइकें भी शामिल थीं। जहां मुखाग्नि उनके पुत्र वीरेन्द्र यादव ने दी।
लाखों लोगों के चहेते व गरीबों की आवाज रहे अपने पिता शारदानंद अंचल को मुखाग्नि देते ही उनके पुत्र वीरेन्द्र यादव की आंखें भर आयीं। साथ मौजूद बड़े पुत्र व सपा के जिला सचिव जयप्रकाश यादव, नागेन्द्र यादव के अलावा तट पर मौजूद हजारों लोगों का गला रूंध गया व आंखें डबडबा आयीं।
शव यात्रा के साथ घाघरा नदी तट पर पहुंचे सपा के प्रदेश महासचिव व गाजीपुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, नारद राय, सनातन पाण्डेय, राम गोविंद चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, एमएलसी पप्पू सिंह, सपा जिला अध्यक्ष मो. रिजवी, पूर्व अध्यक्ष आद्याशंकर यादव, मत्स्य विभाग के पूर्व चेयरमैन रमेशचंद्र साहनी, पूर्व मंत्री शाकिर अली, पूर्व एमएलसी देवरिया राम नगीना यादव, पूर्व एमएलसी गोरखपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, मऊ पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, सलेमपुरपूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, गोरखपुर पूर्व अध्यक्ष चंद्रबली यादव, रामदरश विद्यार्थी, फजील अहमद, नीरज तिवारी, सपा के वरिष्ठ नेता रामाश्रय अम्बेडकर उर्फ भॉतू, रामभवन राम, गोरख पासवान, शम्भू आचार्य आदि भी श्री अंचल को नम आंखों से अंतिम विदाई दिए।
शव यात्रा व अंत्येष्टि में बलिया के अलावा गोरखपुर, बस्ती, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, वाराणसी, चंदौली आदि पूर्वाचल के तमाम जिलों के आला नेता व विभिन्न दलों के लोगों ने शिरकत की।
इस दौरान नगर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और पशुहारी के घरों में चूल्हे नहीं जले। सबकी निगाहे सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव को ढूंढ रहीं थीं जिनका कार्यक्रम अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था।
सर्वदलीय शोक सभा आज
बिल्थरारोड : पूर्वाचल के लोकप्रिय सपा नेता व समाजवादी राजनीति के पुरोधा शारदानंद अंचल के निधन पर समाजवादी पार्टी द्वारा सर्वदलीय शोकसभा मंगलवार को स्थानीय रेलवे चौराहे पर अपराहन चार बजे से होगी।
इसकी जानकारी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव व वरिष्ठ सपा नेता ध्रुव यादव ने दी है।

सबको कचोट रहा शारदानंद का जाना !
बलिया। लोकतंत्र सेनानी, पूर्व मंत्री उप्र सरकार, शारदानंद अंचल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजवादी नेता शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय, जेपी विचार मंच के अध्यक्ष द्विजेन्द्र कुमार मिश्र, कुंवर सिंह इंटर कालेज के प्रवक्ता अजय बहादुर सिंह, सपा नेता नृपेन्द्र मिश्र वागी, तथा अधिवक्ता प्रमोद शुक्ल, संतोष शुक्ल ने कहा कि अंचल कार्यकर्ता से नेता बने जिसके चलते जनता जनार्दन में उनकी गहरी पैठ थी। डा.राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर स्व. लोक बंधु राजनारायण, जनेश्वर मिश्र के नेतृत्व में समाजवादी समाज की स्थापना हेतु अंचल ने काफी दिनों तक संघर्ष किया। अंचल के निधन से समाजवादी पार्टी को गहरा धक्का लगा है। फिर भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और अंचल के परिजनों को धैर्य से काम लेना चाहिए। नेताओं ने अंचल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
रेवती प्रतिनिधि के अनुसार सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित क र उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में ग्राम प्रधान राजकिशोर यादव, नरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान उदयशंकर पाण्डेय, रणजीत सिंह, डा.एसबी यादव, गौरीशंकर यादव, योगेन्द्र यादव, हैप्पी पाण्डेय, विनोद केशरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सपा ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह व संचालन प्रवक्ता गजेन्द्र नाथ सिंह ने किया।
इसी क्रम में दलछपरा ग्रामसभा में डब्लू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में स्व.अंचल को 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
बेरुआरबारी प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक शारदानंद अंचल के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के सभी समाजवादी व बुद्धजीवियों में शोक की लहर दौड़ गयी। स्थानीय चट्टी पर सपा ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा में मुख्य रूप से डा.आफताब अहमद, संजय सिंह, धनजी सिंह, नारायन जी पाण्डेय, संतोष सिंह, आशीष प्रताप सिंह, बल्लू सिंह, डा.डीके शुक्ला आदि रहे।
रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के पुरोधा, पूर्व मंत्री शारदानन्द अंचल के निधन से रसड़ा क्षेत्र में सोमवार को भी भारी शोक छाया रहा तथा शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा।
इस क्रम में बसपा के जिला सचिव बीरबल राम, हाजी नुरुल बशर अंसारी, इनल सिंह, जयराम गौतम आदि ने अंचल के निधन पर काफी दुखद जताते हुए अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इसी प्रकार माकपा के राम छबीला सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राधेश्याम यादव, महामंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना, सपा के चन्द्रमा सिंह, कांग्रेस के मंजीत सिंह, शिवजी तिवारी, असपा के सत्यनारायण, युवजन सपा के अरविन्द गिरी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, कृष्णा नन्द पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, सजपा के बलवन्त सिंह, नपा वशिष्ठ नारायण सोनी, जहीर अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्ददीप सिंह ने भी अंचल के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इन्दरपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक सनातन पाण्डेय के आवास पर विधायक प्रतिनिधि कालिका यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सपा जनों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर बाबू लाल गुप्ता, राम प्रकाश यति, विपेन्द्र सिंह, अफजाल कुरैशी, श्याम लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
चिलकहर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री अंचल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। इस क्रम में सोमवार को स्थानीय बाजार में सपा नेता विजय शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेताओं ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर सतीश सिंह, अवधेश तिवारी, राधेश्याम यादव, शिव परसन राम, राम जी चौरसिया, मदन जी आदि उपस्थित रहे।
सुखपुरा प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के स्थानीय इकाई की एक आपात बैठक सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल में गणेश शरण गुप्त की अध्यक्षता में सोमवार को हुई जिसमें प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंचल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। बैठक में केपी चमन, अजीत कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, डा.विनय कुमार सिंह ने भी अंचल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन रमाकांत प्रसाद ने किया।
एक अन्य समाचार के अनुसार सपा की स्थानीय इकाई ने भी अंचल के निधन को पार्टी व समाज की अपूर्णीय क्षति बताया। सपा द्वारा आयोजित शोक सभा में हरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह पप्पू, शिवजी यादव, प्रवीण सिंह, डा.सरफुल हक, कलीम वारसी, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस की ब्लाक इकाई ने भी अंचल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। ब्लाक अध्यक्ष बरमेश्वर पाण्डेय, अबरार अहमद, विजय शंकर पाण्डेय ने भी अंचल के निधन को प्रदेश की राजनीति का अपूर्णीय क्षति बताया।
रतसर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के बिका भगत के पोखरे पर पूर्व मंत्री अंचल के निधन पर सोमवार को एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा में लाल साहब, लक्ष्मण राय, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अवधेश पाण्डेय, वंशीराम, रामेश्वर यादव, प्रभु जी, योगन्द्र यादव, सुभाष गुप्ता, जितेन्द्र यादव, नईम अहमद, मेराज अहमद, जय प्रकाश यादव, शिवानंद यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता बेचू गोंड तथा संचालन रमाशंकर यादव दाढ़ी ने किया।
चितबड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के निधन से शोकाकुल लोगों ने विभिन्न स्थानों पर शोक सभाएं कर सम्वेदना व्यक्त की। क्षेत्र के बढ़वलिया गांव में सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में पूर्व सहकारिता मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। क्रय विक्रय सहकारी समिति चितबड़ागांव पर आयोजित शोक सभा में पूर्व मंत्री के आकस्मिक निधन को समाजवादी आंदोलन की एक कड़ी का टूट जाना बताया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय यादव ने किया
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा फेफना में शोक सभा का आयोजन कर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। जूनियर हाईस्कूल फेफना के प्रांगण में एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष शशिकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में विशेष रूप से उपस्थित एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि समाजवादी नेता के निधन से ग्रापए ने अपना शुभ चिंतक एवं जनपद ने एक जननेता को खो दिया है। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव, पत्रकार उमाशंकर चौधरी, किसान मिश्रा, अमित कुमार उर्फ पप्पू पाण्डेय, नवीन कुमार गुप्ता, ददन यादव, अम्बरीश तिवारी सहित क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित थे। संचालन छोटे लाल चौधरी ने किया।
बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शारदा नन्द अंचल के निधन पर द्वाबा के विभिन्न स्थानों पर शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैरिया में युवा नेता शैलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रोशन गुप्त, अशोक सिंह यादव, निर्भय सिंह गहलौत, मंतोष यादव, दयानन्द सिंह बुलेट, भुवर सिंह, लालू यादव, पदुम प्रसाद गुप्ता व अरविंद सिंह सेंगर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इसी क्रम में लालगंज में वरिष्ट नेता सुमेर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विनायक मौर्य, रामेश्वर पांडेय, फुनफुन मिश्रा, मंसूर अली, भरत यादव सहित दर्जनों नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। रानीगंज में सपा के द्वाबा अध्यक्ष राजप्रताप यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, सुरेश सिंह, रविप्रकाश सिंह छोटू सहित आधा दर्जन नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनसेट
समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए सोचते थे अंचल : नीरज
बलिया: शारदानंद अंचल के निधन पर शोक जताते हुए सांसद नीरज शेखर ने कहा कि मन, कर्म व वचन से सच्चे समाजवादी अंचल जी की कमी सभी को लम्बे अरसे तक सालती रहेगी। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की बात सोचने वाले इस महान पुरोधा के अचानक बिछड़ जाने के सदमें से उबरना आसान नहीं होगा।
इनसेट
कमजोर लोगों के लिए धड़कता था अंचल का दिल: बब्बू
बलिया: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह बब्बू ने सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंचल जी सब चीजों से ऊपर एक बडे़ अच्छे इंसान थे और उनका दिल कमजोरों के लिए धड़कता था। सहकारिता के क्षेत्र में अपनी महारत रखने वाले इस समाजवादी पुरोधा ने इस क्षेत्र के उत्थान में जो अनुकरणीय कार्य किया उसके लिए सदैव याद किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अंचल की कमी लम्बे अरसे तक भरी नहीं जायेगी।

पलक झपकते ही सो गया सपा का वीर सिपाही !
बिल्थरारोड (बलिया)। लखनऊ से सीयर आने के दौरान कृषक एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत खराब होने के बाद पलक झपकते ही लंबी नींद सो गये क्षेत्र व सूबे के लोकप्रिय नेता व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले पूर्व राज्यमंत्री शारदानंद अंचल। इनके निधन की खबर मिलते ही सपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं व क्षेत्रवासियों की भी मानों सांसे थम सी गयीं।
उनके निधन की खबर मिलते ही सीयर के मिडिल स्कूल में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को तत्काल स्थगित कर दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेतु पहुंचे तमाम सपा नेता तत्काल अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने हेतु पशुहारी गांव की तरफ चल पड़े। वहीं बिल्थरारोड का पूरा बाजार भी बंद हो गया। उनके पुत्र जयप्रकाश यादव ने बताया कि तीन बुआ समेत उनका परिवार लगभग आ चुका है। उनके दो अन्य पुत्र नागेन्द्र यादव (वाराणसी में परियोजना के अधिशासी अभियंता) व वीरेन्द्र यादव (लखनऊ में उप्र कापरेटिव के डीजीएम) भी देर रात तक पहुंच जायेंगे। बताया कि श्री अंचल की शव यात्रा सोमवार को दस बजे निकलेगी। जबकि अंत्येष्टि व दाहसंस्कार बिल्थरारोड के तुर्तीपार घाट स्थित घाघरा नदी के तट पर होगा।
नेता जी का अंतिम दर्शन करने के दौरान दलगत सीमाओं का बंधन भी टूट गया। जहां सपा के जिला अध्यक्ष मो. रिजवी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा. भोला पाण्डेय, प्रवीण सिंह उर्फ बब्बू, कमलेश सिंह, सपा के जिला प्रभारी रामवृक्ष यादव, राजमंगल यादव, नागेन्द्र पाण्डेय, सुधाकर सिंह, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, मऊ जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामभवन राम व मुलायम सिंह यादव, हंसा यादव, अक्षय लाल यादव, यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव वंशीधर यादव, शमशाद बासपारी, मतलूब अख्तर, संजय यादव, आचार्य शम्भू, सपा नेता रामाश्रय अंबेडकर, सतीश प्रधान, मो. रब्बानी, धु्रव यादव, वीरेन्द्र यादव आदि ने पहुंच कर शोक संतावना व्यक्त किया।

आवास विकास ने जेबीसीसी को 6 विकेट से रौंदा !
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृति में यहां वीर लोरिक स्टेडियम में चल रही रात्रिकालीन जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप के अंतर्गत शनिवार को खेले गये पहले मैच में जीत का सेहरा आवास विकास कालोनी की टीम के सिर बंधा। वहीं बीसीसी नागाजी व करनई की टीम के बीच खेला गया मैच आंधी-पानी की भेंट चढ़ गया जिसकी वजह से इन टीमों ने एक-एक अंक बांट लिये।
दुधिया रोशनी में जेबीसीसी पिपरपाती ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन विपक्षी टीम की घातक गेंदबाजी ने कप्तान के मंसूबे पर पानी फेर दिया। इसकी वजह से स्कोर बोर्ड पर महज 64 रन ही अंकित हो सके। दहाई के आंकड़े को बस अनिल ही छू सके। उन्होंने 18 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गये सुरेश ने पांच व गौरव ने चार विकेट चटकाये जबकि शशांक को एक विकेट मिला। अम्पायर की भूमिका में रहे धर्मेद्र सिंह व अनुपम सिंह।
दूसरे मैच में भिड़ंत बीसीसी नागाजी व करनई के बीच हुई। टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नागाजी की टीम 16 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गयी। उत्कर्ष ने 27 व रोहित ने 23 रन बनाये। करनई की तरफ से कन्हैया ने चार विकेट झटक डाले वहीं मारकण्डेय ने दो और प्रिंस ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करनई की टीम को शुरूआती दौर में ही तीन झटके मिले जबकि स्कोर था 4.4 ओवर में 40 रन तभी बारिश शुरू हो गयी और मैच रोक देना पड़ा। मैच के अम्पायर मदन मोहन व मनीष दूबे रहे। इसके पूर्व सांसद नीरज शेखर ने आयोजन सचिव अजीत सिंह बाबू के साथ दूसरे मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

उच्च शिक्षा से ही होगा क्षेत्र का विकास : डीएम !
बिल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र का विकास शैक्षणिक माहौल व उच्च शिक्षा से ही संभव है। इसे व्यावसायिकता व बाजारीकरण से दूर ही रखना चाहिए।
यह बातें शनिवार की देर शाम नगरा ब्लाक अंतर्गत ढेकवारी ग्राम स्थित लोक कल्याण पब्लिक स्कूल के उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी सेंथिल पाण्डियन सी ने कही। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में ही छिपी होती हैं जिसे सिर्फ आवश्क जरूरतों व व्यवस्था की आवश्यकता होती है। हालांकि उन्होंने जनपद के पिछड़े इलाकों में भी उच्च शिक्षा की व्यवस्था पर संतोष जताया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोकगीत गायक बृजेश पाण्डेय व गायिका मोनिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में प्रबंधक श्रीमती आशा पाण्डेय, प्रिंसिपल बी के पाल, देश राज पाण्डेय, सुशील चतुर्वेदी, कौशल पाण्डेय, सूर्यनाथ, जवाहर पाण्डेय, मुन्ना जयश्री गुप्ता, लाल जी गुप्ता, अजित, बबलू सिंह, दिनेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Subscribe to:
Posts (Atom)