त्रिस्तरीय पंचायत के लिए महासंग्राम अब मुहाने पर खड़ा है। कभी भी आयोग का शंखनाद हो सकता है। ऐसे में इस महायुद्ध में दोनों ओर के सेनापति अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए धार को पैनी कर रहे हैं। सभी इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि कहीं से कोई कमी न रह जाय। अक्सर दो पक्षों में ही युद्ध होते हैं पर यह युद्ध तिहरा होगा। सभी प्रत्याशी आपस में तो लड़ेंगे ही उनकी लड़ाई प्रशासन से भी होगी। उम्मीदवार येन-केन-प्रकारेण चुनाव को अपने पक्ष में करना चाहेंगे तो प्रशासन का यह लक्ष्य होगा कि चुनाव हर हाल में शांतिप्रिय व निष्पक्ष हो। चुनाव की तैयारियों में लगे प्रत्याशी अब जहां मतदाता सूची से वोटरों का हिसाब किताब कर यह तय करने में जुटे हैं कि चुनाव को अपने पाले में करने के लिए कौन-कौन सी गणित की जाय वहीं प्रशासन भी लेखन सामग्री, नाम निर्देशन पत्र सहित अन्य सामग्रियों की व्यवस्था के अलावा निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति को अंतिम रूप देने में जुटा है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए इस बार सत्रह ब्लाकों के सत्रह निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत के लिए एक निर्वाचन अधिकारी सहित कुल बीस आरओ नियुक्त किये जा रहे हैं। इन अधिकारियों का सहयोग करने के लिए कुल 364 सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। साथ ही मतदान को सम्पन्न कराने के लिए कर्मियों की नियुक्ति भी की जा रही है। संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों की सूची तैयार कर बवाल करने वाले तत्वों को चिन्हित भी किया जा रहा है।
प्रशासन ने तय किया चुनावी रेट
पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र व जमानत राशि की घोषणा उप निर्वाचन अधिकारी राम अरज मौर्य ने कर दी है। श्री मौर्य के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए नाम निर्देशन पत्र की कीमत 150 रुपये होगी वहीं इसके लिए जमानत राशि के तौर पर धरोहर के रूप में पांच सौ रुपये जमा करने होंगे। ग्राम प्रधान के लिए यह धनराशि क्रमश: राशि तीन सौ रुपये और दो हजार होगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए भी यह राशि प्रधान के बराबर ही होगी। जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वालों के लिए नाम निर्देशन पत्र पांच सौ रुपये तथा जमानत राशि चार हजार होगी। सीडीओ राम अरज मौर्य के मुताबिक अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति व महिलाओं के लिए यह राशि सामान्य प्रत्याशियों से आधी हो जाएगी। कहा कि नाम निर्देशन पत्र तो नकद लेकिन जमानत राशि के लिए प्रत्याशियों को ट्रेजरी चालान लेना होगा।
एक रुपये प्रति पृष्ठ की दर से मिलेगी वोटर लिस्ट
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न करने के लिए आवश्यक मतदाता सूची की अभिप्रमाणित प्रति निर्वाचन कार्यालय में प्रति पृष्ठ एक रुपये की दर से ट्रेजरी चालान जमा कर प्राप्त की जा सकती है।
तीस हजार खर्च करेंगे प्रधान
पंचायत चुनाव में एक प्रधान को तीस हजार रुपये चुनाव प्रक्रिया के तहत खर्च करने की आजादी होगी जबकि सदस्य जिला पंचायत के लिए यह राशि पचहत्तर हजार हो जाएगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए खर्च की सीमा पच्चीस हजार होगी किन्तु सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने वाले सिर्फ पांच हजार रुपये ही खर्च कर पायेंगे। प्रमुख का चुनाव लड़ने वालों को पचहत्तर हजार रुपये खर्च करने की इजाजत होगी पर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए यह राशि दो लाख रुपये होगी।
Saturday, September 4, 2010
अभी तक जिन्दा हो सुनते ही अचेत हो गयी गुड़िया !!
मोबाइल फोन पर किसी का काल आया। रिसीव करने पर उधर से मोटी आवाज में किसी ने कहा कि 'अभी तक जिन्दा हो'। इतना सुनते ही किशोरी को लगा जैसे वह करेट की चपेट में हो और अचेत हो गयी। परिजनों ने आननफानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की गुड़िया (17 वर्ष) पुत्री विजय बिंद का कहना है कि वह शाम को खाना बना रही थी कि अचानक उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव करने गयी तो स्क्रीन पर कोई नम्बर था ही नहीं केवल काल लिखा था। बटन दबाते ही भारी व डरावनी आवाज में उधर से किसी ने कहा कि अभी तक जिंदा हो। गुड़िया ने बताया कि जैसे ही मैं इधर से कुछ बोलना चाही कि शरीर में खूब तेज झटका लगा और मैं बेहोश होकर गिर गयी। पास में खड़ी उसकी छोटी बहन सरिता ने बताया कि गुड़िया की हालत देख मैं डर गयी और चिल्लाने लगी। इतने में उसकी चाची उर्मिला व पुष्पा भी आ गयीं। इन दोनों महिलाओं का कहना है कि जब हम लोगों ने उसे छुआ तो हमें भी तेज झटका लगा। बहरहाल परिजन गुड़िया को निजी चिकित्सक के यहां ले गये। कुछ देर बाद उसने उसे बलिया रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि गुड़िया को बेहोशी की हालत में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह काफी देर बाद जब होश आया तो वह बोल नहीं पा रही थी। यहां तक कि अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी। धीरे-धीरे जब वह सामान्य स्थिति में आयी तो आपबीती बतायी।
हार्मोनल प्राब्लम से हुआ ऐसा : डा.अश्विनी
जिला चिकित्सालय के डा.अश्रि्वनी सिंह का कहना है कि गुड़िया का इलाज मैंने ही किया। किशोरावस्था में कमजोर मानसिक बुद्धि वाले इंसान को कभी-कभी हार्मोनल प्राब्लम की वजह से इस तरह की दिक्कतें हो जाती हैं। बाकी इसमें ऐसा कुछ नहीं है। अब मरीज सामान्य स्थिति में है।

Thursday, September 2, 2010
अखबारों में प्रकाशित समस्याओं को गंभीरता से लें !
समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेकर समस्त अधिकारी उनका शीघ्र निस्तारण करायें। मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में समस्याओं के निस्तारण में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया है कि तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में शीघ्र करा दिया जाय। समय सीमा बताते हुए कहा कि सामान्य समस्या सात दिन तथा जटिल समस्या प्रत्येक दशा में पन्द्रह दिन के अन्दर निस्तारित हो जानी चाहिए। तहसील दिवस के प्रति अधिकारियों की गिरती दिलचस्पी पर कहा कि संबन्धित उपजिलाधिकारी अनुपस्थित अधिकारियों की सूची उपलब्ध करायें ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
मिड-डे-मील को भी देखें बीडीओ
सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले प्रधान व सचिवों को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी सेंथिल पांडियन सी ने कहा है कि यदि किसी भी विद्यालय में एमडीएम मीनू के अनुसार बनता नहीं पाया गया तो संबंधित सचिव को निलम्बित करते हुए प्रधान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों को एमडीएम की जांच करने का निर्देश देते हुए कहा है कि एमडीएम पंजिका पर खाद्यान्न व धनराशि का विवरण देते हुए हस्ताक्षर नहीं किया गया तो संबंधित को कतई नहीं बख्शा जाएगा।

Monday, August 30, 2010
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से मिट जाते सारे पाप!
पंचतत्व से निर्मित मानव शरीर नश्वर है और इसका नष्ट होना अनिवार्य है। इस चैतन्यता का बोध करते हुए जो भी प्राणी श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है उसके जीवन के सारे पापों का नाश हो जाता है तथा उसका जीवन सार्थक हो जाता है।
उक्त उद्गार प्रख्यात कथा वाचक पंडित दिलीप शास्त्री जी महराज के हैं जो उन्होंने पाण्डेपुर ताखा ग्राम में आयोजित श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को उपस्थित हजारों श्रद्धालजनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने भक्ति एवं साधना के विभिन्न उदाहरणों को स्पर्श कराते हुए भगवान के बावन अवतार की कथा सुनाकर लोगों को काम, क्रोध, ईष्र्या, अहंकार, लोभ, मोह जैसी बुराइयों से दूर रह कर प्रभु नाम सुमिरन को प्रेरित किया। बताया कि व्यास जी ने लिखा है कि कलियुग में प्रभु अवतार कलंकी नाम से भारत के सम्भल जनपद में होगा और तभी बुराइयों का नाश कर स्वयं नारायण मानवता की रक्षा करेगे। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। इस अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पाण्डेय द्वारा अभिवादन किया गया।

शिक्षा की सतत साधना से ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव !
शिक्षा की सतत साधना से व्यक्ति न केवल जीवन की ऊंचाइयों छू लेता है बल्कि अपना एक आदर्श भी स्थापित कर सकता है!
यह उद्गार शनिवार को हरिवंश बाबा इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में दैनिक जागरण नोएडा के महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लेने के साथ ही राष्ट्र व समाजोत्थान में हमेशा सहभागी बनना चाहिये। उन्होंने कहा कि सतत आगे बढ़ने की परिकल्पना को शिक्षा से ही साकार किया जा सकता है। गंवई परिवेश में ऐसे शिक्षण संस्थान निश्चित तौर पर मिसाल कायम करते हैं क्योंकि जब तक गांव शिक्षित नहीं होगा, भारत विकसित राष्ट्र का दर्जा नहीं पा सकता। उन्होंने गुरु महिमा को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु के चरणों में ही स्वर्ग है और जिसने इस सत्य को जान लिया उसका जीवन धन्य हो गया। इसी क्रम में दैनिक जागरण वाराणसी के समाचार सम्पादक राघवेन्द्र चड्ढा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शिक्षा सम्पूर्ण विश्व के लिये प्रेरणा स्त्रोत रही है और आज भी इसे जीवंत रखने की जरूरत है। इस विद्यालय में जो अनुशासन है उसके बूते एक अरुण सिंह नहीं बल्कि दर्जनों ऐसे प्रतिभावान निकलेंगे। चूंकि अरुण ंिसंह इसी विद्यालय में पढ़े व बगल के गांव सलेमपुर के निवासी हैं इसलिये यहां की धरती से विशेष जुड़ाव है। विद्यालय के प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने अरुण सिंह, राघवेन्द्र चड्ढा, जय प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद कुमार उपाध्याय, इंडिया टुडे के सहायक महाप्रबंधक चन्द्रप्रकाश भीमराज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में राघवेन्द्र चड्ढा ने विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय सिंह को व प्रधानाचार्य जय बहादुर सिंह ने दैनिक जागरण के तहसील प्रभारी मुश्ताक अहमद व बृजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख कपिलदेव यादव व संचालन विद्यालय के शिक्षक इन्द्रजीत सिंह ने किया।

Thursday, August 26, 2010
देश को बलिदानी जज्बे की जरूरत !
अंग्रेजों की गुलामी से तो हमारे देश व गांव के वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी देकर आजादी दिला दी जिसके बूते आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं किंतु आज फिर राष्ट्र की स्थिति विकट हो गयी है। उक्त बातें क्षेत्र के चरौंवा गांव में आयोजित बलिदान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहीं। शहीद स्मारक समिति व ग्रामीणों द्वारा बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा का शुभारम्भ स्वतंत्रता सेनानी हरि स्वर्णकार की वयोवृद्ध पत्नी मंगली देवी ने ध्वजारोहण कर व राष्ट्रध्वज को सलामी दे कर किया। क्रांतिकारियों की बागी धरती चरौंवा के शहीद स्मारक पर सैकड़ों लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। सभा को सम्बोधित करते हुए श्री मस्त ने कहा कि नशाखोरी मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने व दहेज प्रथा समाप्त करने के लिये उठाया गया सार्थक कदम ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त अवसर पर शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मारकण्डेय सिंह, रामदरश त्रिपाठी, डा.रामदयाल जोशी, रामभरोसा यादव प्रधान, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, सविता पटेल, नंद कुमार आदि ने सभा को सम्बोधित किया। श्रद्धांजलि समारोह में शिवसागर सिंह, अभिषेक सिंह, अमर सिंह, राजनारायण सिंह, छोटे लाल भारती आदि भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता तारकेश्वर सिंह व संचालन श्याम नारायण सिंह ने किया।
हाकी में खड़ैला, वालीबाल में नवोदय विद्यालय विजयी !
नेहरू युवा केंद्र के संयोजकत्व में बुधवार को यहां वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ज्योति बाफुले उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़ैला ने हाकी और जवाहर नवोदय विद्यालय सिहांचवर ने वालीबाल में विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी राम अरज मौर्य ने 93 बटालियन एनसीसी के कमाण्डिंग अफसर केएस सांगवान के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हे सामने लाने की है। इसी निमित्त सरकार ने पंचायत क्रीड़ा और खेल अभियान का शुभारम्भ किया है। उद्घाटन अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर के अलावा निर्णायक मण्डल में शामिल नीरज राय, पंकज, अजीत सिंह, खुर्शीद, अरविन्द सिंह, नरेद्र प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय, गोविन्द जी गुप्त, सुनीता मिश्र, चन्द्र प्रताप सिंह बिसेन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिला समन्वयक कपिल देव ने बताया कि टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, फुटबाल व बैडमिण्टन की प्रतियोगिता 26 तथा एथलेटिक्स, भारोत्तोलन व कुश्ती की प्रतियोगिता 27 अगस्त को होगी। विजेता टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जायेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)